*थाना हनुमानगंज के एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस द्वारा दबोचा*
*थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को किया ध्वस्त*
*MD ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार*

भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत कारामगी एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता, अति. पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए अवैध नशा सामग्री MD ड्रग के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 10.05.26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म न. 06, किचन लांज के पास पर संदेही अखरार खान पिता स्व. मुस्तफा खान उम्र 50 साल निवासी म.न. बी 24 रशीदिया स्कूल के पास बरखेडी जहागीराबाद भोपाल जिसके पास मादक पदार्थ होने का संदेह है की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंच कर संदेही अखरार खान को पकडकर तलाशी लेने पर एक पन्नी मिला, जिसे खोलकर देखने पर उसमे ब्राउन रंग का पाउडरनुमा पदार्थ एमडी ड्रग्स(स्वापक औषधि) होना पाया गया। उक्त व्यक्ति से ड्रग रखने के संबंध में वैध लाईसेंस मांगा जो नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 8/22 एनडीपीएस के अंतर्गत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत करीबन 4,00,000 रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 219/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपी अखरार खान पूर्व से थाना के अपराध क्रमांक 198/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में फरार था। आरोपी को माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण:* – अखरार खान पिता स्व. मुस्तफा खान उम्र 50 साल निवासी म.न. बी 24 रशीदिया स्कूल के पास बरखेडी जहागीराबाद भोपाल
*आपराधिक रिकार्ड:*
क्र अपराध क्र धारा थाना
1 198/16 294,324,506,34 भादवि अशोका गार्डन
2 74/18 279,337,338 भादवि हनुमानगंज
3 686/2007 283 भादवि जहाँगीराबाद
4 1007/2008 13 जुआ एक्ट जहाँगीराबाद
5 440/10 279 भादवि जहाँगीराबाद
6 62/2023 323,498ए,506 भादवि जहाँगीराबाद
7 182/11 13 जुआ एक्ट टीला जमालपुरा
8 94/23 8/20 एनडीपीएस एक्ट क्राइम ब्रांच
9 198/26 8/22 एनडीपीएस एक्ट हनुमानगंज
*भूमिका* – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि अमित भदौरिया उनि विवेक शर्मा ,कार्यवाहल उनि रामसजीवन वर्मा आर 3582 आशीष त्यागी आर 3498 राकेश मंडलोई, आरक्षक 3485 जितेन्द्र राजावत की सराहनीय भूमिका रही है।
