*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : हेरोइन तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर काबू*
– मामले में दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, सप्लायर से पूछताछ जारी –

फतेहाबाद, 1 जून। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर गुरुनानक पुरा मोहल्ला, फतेहाबाद निवासी सिमरनजीत सिंह पुत्र सुलाखन सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम ने 30 मई 2026 को गश्त के दौरान गांव दौलतपुर के पास संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर जांच की थी। नियमानुसार तलाशी लेने पर हिजरावां कला निवासी गुरमीत उर्फ गीता के कब्जे से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 212 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले में हिजरावां खुर्द निवासी कश्मीर सिंह तथा हिजरावां कला निवासी गुरमीत उर्फ गीता को पहले ही काबू किया जा चुका है।
जांच के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए बरामद हेरोइन के मुख्य सप्लायर के रूप में गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी सिमरनजीत सिंह की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा इसके स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini
