More

    *थाना बिर्रा क्षेत्र – उपसरपंच हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,7आरोपी गिरफ्तार*

    थाना बिर्रा क्षेत्र – उपसरपंच हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-बिर्रा। ग्राम करही उपसरपंच महेन्द्र बघेल के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उपसरपंच की हत्या कर शव को महानदी में फेंकने वाले 07 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में 2 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है।

    पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। डीडीआरएफ टीम और ड्रोन की मदद से महानदी में तलाश के दौरान डभरा क्षेत्र के साराडीह बैराज के पास उपसरपंच का शव बरामद किया गया। वहीं मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल भी नदी से बरामद हुई।

    जांच में सामने आया कि शासकीय निर्माण कार्य को लेकर पुरानी रंजिश में ग्राम करही सरपंच पति राजकुमार साहू ने साथियों के साथ मिलकर महेन्द्र बघेल को 06 सितम्बर की रात शराब पिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कार से बरेकेल पुल ले जाकर नदी में फेंक दिया।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. राजू उर्फ शैलेष कश्यप (24)

    2. राजेन्द्र कुमार साहू (22)

    3. दुर्गेश आदिल्य (19)

    4. जितेन्द्र कश्यप (27)

    5. कान्हा यादव (20)

    6. भास्कर मांझी (24)

    7. राजकुमार साहू (29, सरपंच पति)

     

    पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्र. 111/25 धारा 103(2), 61(2)क BNS एवं SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।

    Trending News

    Technology