*आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कर सकेंगे आवेदन*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, / त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले साप्ताहिक जनदर्शन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी जनदर्शन का आयोजन 10 नवंबर मंगलवार को किया जाना था। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में यह आयोजन 12 नवंबर गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में जिले के आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
जनदर्शन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनका त्वरित निराकरण करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्धारित तिथि 12 नवंबर गुरुवार को आयोजित जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

