*तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार*
आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।
अपराध क्रमांक 121/2026 धारा – 316(3),317(2), 317(4),3(5) बीएनएस

बिलासपुर:-दिनांक घटना समय:- 18.05.2026 के 09ः30 बजे
घटना स्थल :- ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर
आरोपी:- बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सॉ मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग. का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेष जोषी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर तीन माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का चालक बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सा मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. की पतासाजी कर दिनांक 16.08.2026 के 22ः30 बजे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
