📰 तीज के बाद मां महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर
जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
रतनपुर। तीज पर्व के बाद मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने मां महामाया के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। “जय मां महामाया” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।
तीज पर्व के बाद मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में भी चहल-पहल बढ़ गई। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग से रतनपुर का महामाया धाम एक बार फिर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

