
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा बुद्ध जयंती मनाया गया । सर्व प्रथम विश्व में शान्ति के दूत तथागत भगवान गौतम बुद्ध तथा डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बुद्ध वंदना की गई । संस्था के व्यवस्थापक एच आर भास्कर ने कहा कि जिनके जीवन में सत्य, अहिंसा ,शील,संयम, दया, करुणा का समावेश होता है वह महानता को प्राप्त करता है ऐसा बुद्ध का संदेश है अतः अपने जीवन को सफल बनाने के लिए बुद्ध के संदेशों का अनुशरण करना चाहिए । संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बताया कि आज परिवार, समाज, राज्य, देश और विश्व स्तर पर अंतर कलह, वैमनस्य, हिंसा का प्रभाव बढ़ रहा है ऐसे परिस्थितियों में विश्व शांति के लिए बुद्ध के उपदेशों का अनुशरण करना निहायत जरुरी हो जाता है

अतः बुद्ध जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब सभी ओर वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साथ विश्व शांति के लिए अधिक से अधिक प्रयास हों। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, शशिकला, प्रेमचन्द, छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।
