जबलपुर| गत दिवस चिक्कोड़ी (कर्नाटक) के हीराकोड़ी में साधनारत एवं चातुर्मास कर रहे दिगम्बराचार्य श्री कामकुमार नंदी जी की कुछ असामाजिक तत्वों ने बीभत्स हत्या कर शव के अनेक टुकड़े कर जंगल में फेक दिये थे। उनका शव टुकड़ों में बरामद हुआ।
ऐसी जघन्य हत्या से देश की संपूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त है। इस घटना को लेकर आज जबलपुर की सम्पूर्ण जैन समाज ने रोड पर पैदल चलकर मौन जलूस निकाला समाज के लोगों का कहना था कि इस कृत्य से संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज की भावनाओं पर कुठाराघात हुआ है। इस अनम्र वज्राघात से भारत की जैन समाज अपने साधुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता में है। जैन साधु सिर्फ पैदल चल कर ही बिहार करते हैं। ऐसी स्थिति में समाज में सुरक्षा को लेकर भय और चिंता व्याप्त है।
हत्या के आरोपियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए।
भारतवर्ष में प्रवासरत्/बिहार करने वाले जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।. पिछले कुछ समय से बिहार के दौरान वाहनों से दुर्घटनागस्त होकर अनेक जैन संत हताहत हुये हैं, बिहार के समय जैन संतों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने ठोस कदम उठाये जायें
