जेल जाने के बाद भी ड्यूटी पर कर्मचारी, कार्रवाई न होने से उठे सवाल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा।अकलतरा बीईओ ऑफिस में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शनिचरम यादव को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस के मामले में संबंधित कर्मचारी करीब 10-12 दिनों तक जेल में रह चुका है।
गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक उनके खिलाफ कोई निलंबन या विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नियमों के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई अपेक्षित होती है, लेकिन यहां अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी की शह के चलते कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पूरे मामले में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, इस संबंध में विभागीय जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।
फिलहाल, मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
