More

    *जिले के ग्राम नुनियाकछार के बच्चों ने न्योता भोज में चखा स्वादिष्ट भोजन*

    मुंगेली // जिले के शासकीय प्राथमिक शाला नुनियाकछार में विद्यालय के शिक्षक श्री जायसवाल ने अपनी सुपुत्री के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के छात्रा-छात्राओं एवं उनके पालकगण को न्योता भोजन करवाया। न्योता भोज में बच्चों को लड्डू, केला, खीर, चावल, आलू मटर की सब्जी परोसा गया। जिसमे स्कूली बच्चों सहित लगभग 120 लोगों को भोजन कराया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विमित्रा-घृतलहरें संकुल प्रतिनिधि के रूप में शैक्षिक समन्वयक स्वामी -आत्मानंद
    नेमीचंद भास्कर रहे।
    कार्यक्रम संचालन शिक्षक दुर्गेश देवांगन, आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक आर एस मार्को सर के द्वारा किया गया जिसमें जनसंपर्क विभाग जिला कार्यालय से कोमल देवांगन भी मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने बताया कि पौष्टिक आहारों की प्रतिपूर्ति करने के लिए शासन ने गांव के लोगों को स्कूल से जोड़ते हुए उनके मांगलिक कामों में खुशियों को प्रदर्शित करने का एक सेवाभावी माध्यम दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी यादव ने कहा कि पढ़ाई जीवन में अनेक अविस्मरणीय क्षण आते हैं जिसे संजोते हुए जीवन निर्माण होता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप न्योता भोजन की अवधारणा रखी गई। सामुदायिक भागीदारी पर आधारित इस योजना के अंतर्गत विभिन्न त्योहारों एवं अवसरों जैसे जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि पर्व पर बच्चों के साथ भोजन किया जाता है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है। न्योता भोज के इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के पूरे स्टॉफ सहित पालकगण उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology