More

    *जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली विशेष यूनिट 2025 के अंतर्गत जागरूकता अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी शर्मा ने की। सचिव श्री नलिन नायक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में “विशेष यूनिट 2025 – जागृति, जाँच, संवाद, आश्रय” विषय पर नामित अधिकारियों/सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें न्यायाधीश श्री राजीव कुमार, श्री नवल कुमार सोनी, श्री नरेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक मुंगेली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अमित तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, व अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

    सचिव श्री नायक ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनसामान्य को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में जनसामान्य को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे नालसा, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, श्रम कार्ड, पेंशन योजना, विधवा सहायता योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।

    कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर, एनएसएस, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं समाजसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।

    Trending News

    Technology