
आशीष कश्यप बिलासपुर:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जांजी में भाषा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नमस्ते को अलग-अलग राज्यों की भाषाओं में प्रस्तुत किया
भाषा संगम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अलग-अलग प्रांत की भाषाओं से परिचित होना है। शाला में हिंदी के कुछ वाक्य को एक राजस्थानी बच्चे द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी जाति नट थी। उसने अपनी भाषा में हिंदी के सामान्य वाक्यों में वार्तालाप किया
शिक्षिका श्रीमती विभा सोनी बच्चों को मोबाइल द्वारा वर्चुअल क्लास के माध्यम से दूसरे राज्यों के बच्चों से वार्तालाप करवा रही हैं ,जिससे बच्चे बहुत ही आनंद और उत्सुकता से प्रस्तुत कर रहे हैं।।
