Home अन्य खबरे जांजगीर में किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदने की मांग, जिला...

जांजगीर में किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदने की मांग, जिला कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट घेराव

0
6

जांजगीर में किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदने की मांग, जिला कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट घेराव


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर। किसानों की धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न त्रुटियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जांजगीर में एकदिवसीय चेतावनी रैली एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के समक्ष किसानों की मांगों को उठाया।
जिला कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित धान का एक-एक दाना सरकार को खरीदना होगा। धान खरीदी व्यवस्था में आ रही त्रुटियों को समय रहते दूर किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here