More

    *जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की मौत,2 बच्चे हुए घायल*

    जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की मौत,2 बच्चे हुए घायल

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा ;:-जांजगीर चांपा जिले के ग्राम दुरपा में दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हुई है,दो बच्चों को हल्की चोट आई है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

    मिली जानकारी अनुसार,, हरेठी का रहने वाला युवक मनोज केवट(35 वर्ष) एक बच्चे को बैठाकर रिश्तेदार के यहां आ रहा था। वही नकटीडीह का युवक पीयूष टार्जन (20 वर्ष) अपने बाइक 14 वर्षीय बालक की बैठकर पास के गांव करन्नौद घूमने जाने की बात अपने चाचा को बताकर निकलना था। जहां दोनों की तेज रफ्तार बाइक आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक चालक मनोज और पीयूष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइक के पीछे बैठे दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    Trending News

    Technology