जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- दो दोस्तो की हुई मौत, ट्रैक्टर ने कुचला पुलिस जांच में जुटी

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नवागांव( खिसोरा) में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें ट्रैक्टर वाहन के नीचे आने से दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें मृतकों की पहचान अविनाश यादव / पिता बुधराम 22 वर्ष,अविनाश यादव पिता संतोष 21 वर्ष निवासी खिसोरा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, दोनो दोस्त एक बाइक में सवार हो किसी काम से नवागांव जा रहे थे इस दौरान ट्रैक्टर वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हुई है। जिसे ट्रैक्टर के चक्के में आने से दोनों के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई थी। सड़क पर खून बहने लगा,दोनो की घटना टप्पर ही मौत हो गई।
बलौदा पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची,जहां दोनों युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े थे जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मर्ग कायम करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना कारीत ट्रैकर और बाइक को जब्त किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
