
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा……
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सेमरा में मिट्टी के घर में सो रही बुजुर्ग महिला की जिन्दा जलने से मौत हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि,, बुधनी बाई 70 वर्ष की आग में जलने से मौत हुई है। मृतिका के पुत्र विजय कुर्रे ने बताया है शनिवार की रात को खाना खिलाने के बाद मां को मिट्टी के अलग घर में अकेली खाट में सोई थीं। करीबन 11.30 बजे उठा तो देखा कि आग लगी हुई थी,,अंदर जाने की कोशिश की मगर आग तेज होने के कारण अंदर नहीं जा सका। घटना की जानकारी आस पास के लोगो को दी और आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
घटना की जानकारी पुलिस को और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया ।
रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया था आखिर शॉर्ट सर्किट की वजह क्या है।
