More

    *जांजगीर-चांपा अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह जी के मांग एवं प्रयास से आज विधानसभा क्षेत्र को सड़कों और सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, 48 गांवों को मिलेगा लाभ*

    अकलतरा क्षेत्र को सड़कों और सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, 48 गांवों को मिलेगा लाभ :- विधायक राघवेन्द्र सिंह

    विधायक राघवेन्द्र सिंह:- यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि मेरे पिता जी का सपना साकार हो रहा है। परसाही बाना लिफ्ट इरीगेशन योजना से सूखे क्षेत्र में भी किसान दो फसल ले सकेंगे। यह परियोजना किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर एक बड़ी खबर आई है। विधायक राघवेन्द्र सिंह के सतत प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख सड़कों और परसाही बाना लिफ्ट इरीगेशन सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना से अकलतरा और बलौदा के 48 गांवों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 13,000 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

    आज विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया गया, जिसमें अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांगों को स्वीकार कर लिया गया। इन विकास कार्यों में अकलतरा में बायपास रोड, कोटमी सोनार से लीलागर नदी तक सड़क, पड़रिया से ढोरला तक सड़क, महुदा-बलौदा-नैला मार्ग का चौड़ीकरण और बलौदा में रिंग रोड का निर्माण शामिल है।

    यह लिफ्ट इरीगेशन योजना हसदेव बांगो परियोजना के तहत विकसित की जाएगी, जिसमें मोटर पंपों के माध्यम से पानी को पूरे दबाव से प्रवाहित किया जाएगा। इससे अकलतरा और बलौदा के गांवों में जल संकट दूर होगा और किसान निर्भर खेती कर सकेंगे।

    स्थानीय किसान:- अब हमें सिर्फ बारिश के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। यह योजना हमें दो फसल लेने का मौका देगी, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अकलतरा विधायक की मांगों को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी। इससे साफ है कि विधानसभा में विधायक राघवेन्द्र सिंह की मजबूत उपस्थिति और जनता के हित में किए जा रहे प्रयासों को सरकार भी नजरअंदाज नहीं कर सकती।

    Trending News

    Technology