जबलपुर रेलवे में प्लेटफॉर्म चेकिंग के दौरान महिला से 5 पैकिट गांजा हुआ बरामद

 जबलपुर रेलवे में प्लेटफॉर्म चेकिंग के दौरान महिला से 5 पैकिट गांजा हुआ बरामद

जबलपुर :-त्योहारों की भीड़ भाड़ को देखते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश व अति पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या * के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत द्वारा लगातार स्टेशन पर चैकिंग कराई जरही है जिसके तारतम्य में दिनांक 07.10.2026 को थाना जीआरपी जबलपुर पुलिस स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर में प्लेटफॉर्म चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 02-03 इटारसी एंड पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी, जिसके हाव-भाव एवं गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई।

महिला द्वारा अपना नाम बैदेही बाई पति सुजीत शिल्पी, उम्र 35 वर्ष बताया गया। महिला के पास रखे कपड़े के थैले में मादक पदार्थ होने का संदेह होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान थैले में सफेद रंग के कपड़े में लिपटे हुए 05 पैकेट मिले, जिन्हें खोलकर देखने पर उनमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।

बरामद गांजे को इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर कुल वजन 5.342 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,33,550/- है। बरामद पांचों पैकेटों को विधिवत जप्त किया गया।

।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

Trending News

Technology