
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-कोटमी सोनार की पूर्व सरपंच रामिन बाई ने सीईओ जनपद पंचायत अकलतरा के खिलाफ एस पी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है । बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच रामिन बाई और पूर्व सचिव इलाही मोहम्मद के कार्यकाल में एक भवन निर्माण कराया गया था जिसका भुगतान नहीं हो पाया है । इस राशि के भुगतान के लिए अकलतरा सीईओ हिमांशु गुप्ता ने वर्तमान सरपंच और सचिव को 15 वे वित्त की राशि से भुगतान करने कहा । रामिन बाई ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जब वे इस मामले में मिलने पहुंचे तो सीईओ अकलतरा वीडियो कांफ्रेंसिंग में थे और वीडियो बनाता खत्म होने के बाद बाहर निकले और सचिव इलाही मोहम्मद को देखकर कहने लगे कि तुम ही इन सबको लेकर शिकायत करवाने आये हो । तु मुझे साढ़े तीन लाख मांगने की बात कहकर बदनाम कर रहे हो । ऐसा कहकर सीईओ अकलतरा सीईओ ने मुझे जातिगत गाली दी उन्होंने मुझे गोड़ गंवार कहने लगे और कहा कि तुम लोग सरपंच बनकर भी गोड़ गंवार ही रहोगे । इसके बाद जब रामिन बाई के अनुसार वह जब अपना हाथ उपर उठा रही थी तो उन्होंने उसका हाथ पकड़कर खींच दिया जिससे उनकी हाथो की सारी चूड़ी टूटकर बिखर गई और उनके हाथ में हल्का जख्म हो गया है । इस आशय की रिपोर्ट पूर्व सरपंच रामिन बाई ने सीईओ जनपद पंचायत अकलतरा के खिलाफ एस पी कार्यालय मे करायी है जहां उनका रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जांच कराया गया है जिसके बाद एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की जायेगी ।
अकलतरा थाना में वे लोग आये थे लेकिन एसटी एक्ट मामले के कारण उन्हें अजाक थाना भेजा गया है ।
