जनपद पंचायत मुंगेली में सरपंच सचिवों का हल्ला बोल ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली एवं दस्तावेजों के दुरूपयोग का लगाया आरोप ,,,,, पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली में इन दिनों सरपंच सचिवों ने करारोपण अधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा के ऊपर गम्भीर आरोप लगाये है, मुंगेली जिले में जनपद कार्यालय में कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा समाप्त होने के बावजूद पुनः सेवा वृद्धि करके उनको रखा गया है इन कर्मचारियों को कार्यालय के गोपनीय दस्तावेज सौंपे गए हैं दस्तावेज गायब हो रहे हैं कार्यालय की गोपनीयता भंग की जा रही है ऑडिट के नाम पर

करारोपण अधिकारी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है, 20 से 30 हजार रुपए ऑडिट के नाम पर राशि की जाती है, भ्रष्टाचार किया जा रहा है, रकम नहीं देने पर मानसिक रूप से प्रताणित किया जाता है इस पूरे मामले की शिकायतकलेक्टर से की गई है, एवं ऑडिट कार्यों से भारमुक्त करने के लिए कहा गया है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में आगे क्या होता है।

