छत्तीसगढ़ में 70% वोटिंग,सबसे ज्यादा बालोद में व सबसे कम वोटिंग रायपुर जिले में। जानिए बिलासपुर जिले का हाल…..

रायपुर। दूसरे चरण में 70 सीटों पर 70.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।इस चुनाव में सर्वाधिक मतदान बालोद जिले में लगभग 82% तथा सबसे कम मतदान रायपुर जिले में लगभग 59%हुआ है।राजधानी रायपुर में वोटिंग प्रतिशत का कम होना चिंतनीय विषय है।
बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग 63% मतदान हुआ है।बिलासपुर विधानसभा में सबसे कम वोटिंग हुई है। विधानसभावार जानकारी निम्न है।
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 25 कोटा में 65.69%
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 28 तखतपुर में 61.50%
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 29 बिल्हा में 66.39
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 30 बिलासपुर में 56.28
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 31 बेलतरा में 59.08%
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 32 मस्तूरी में 66.40%
