More

    छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने विकास तिवारी को बनाया सांसद प्रतिनिधि

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. रंजीत रंजन ने मुख्य सचिव छग शासन एवं सभी जिलों के कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कार्यालयीन आदेश जारी किया है.

    आदेश में रंजीत रंजन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के दैनिक प्रशासनिक एवं सामाजिक कार्यों के संपादन के लिए अपना राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करती हूं. मेरी अनुपस्थिति में आवश्यक स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. अपनी नियुक्ति पर विकास तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के प्रति आभार व्यक्त किया.

    विकास तिवारी ने कहा कि उन्होंने जो जनहित का दायित्व दिया है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. राज्यसभा सांसद द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्यों के प्रतिपादन के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन के बीच मजबूत सेतु की भूमिका का निर्वहन करेंगे.

    Trending News

    Technology