More

    *चोरी के सरिया छड़ के साथ चोरी करने वाले एवम खरीदने वाला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार*

    * चोरी के सरिया छड़ के साथ चोरी करने वाले एवम खरीदने वाला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार *

    *आरोपी*

    *(1) शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष*

    *(2) राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष*

    *(3) परदेशी सूर्यवंशी उम्र 44 वर्ष (खरीददार)*

    *सभी निवासी सरखो चौकी नैला*

    *आरोपी के कब्जे से बरामद चोरी किये गये मशरूका 04 बंडल सरीया छड जुमला कीमती करीब 13,000/ रुपये*

    *आरोपीयो के विरुद्ध धारा 379, 411, 34, भा.द.वि. के तहत कार्यवाही किया गया*


    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय सिह राठौर पिता राधेलाल राठौर उम्र 40 वर्ष साकिन सरखो चौकी नैला का दिनांक 24.09.2023 को सुभाष ट्रेडर्स जांजगीर से खरीद कर 08 बंडल सरीया छड लाया था जिसका वजन 496 कि.लो. था। *जिसे ग्राम सरखो के रविन्द्र साहू के घर आंगन मे रखा था जिसमे से 04 बंडल राड कीमती करीबन करीब 13,000/को रात्रि मे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया* है की रिपोर्ट पर जांजगीर में अपराध क्रमांक 658/2023 धारा 379, 411, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान संदेही *शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष, साकिन सरखो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने दोस्त राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष साकिन सरखो के साथ चोरी करना स्वीकार किए तथा उसे अपने गांव के परदेशी सूर्यवंशी उम्र 44 वर्ष साकिन सरखो के पास बेचना* बताया उसके मेमोरेण्डम कथन के तहत चोरी किये गये मशरूका *04 बंडल सरीया छड को परदेशी सूर्यवंशी के बाडी से जुमला कीमती 13,000/रूपये को बरामद किया जाकर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।*

    आरोपी (1) शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष (2) राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष (3) परदेशी सूर्यवंशी उम्र 44 वर्ष साकिनान सरखो चौकी नैला के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 30.09.23 को धारा 41 (क) के नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला एवं प्र.आर. अर्जुन सिह जांगडे, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप आर. संतोष प्रधान, सैलेन्द्र राठौर, संतकुमार कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology