
आशीष कश्यप बिलासपुर:-आईजी से गुहार, कहा मेरे भाई का हत्या हुऐ 1 महिने हो गऐ, सिर्फ जांच के नाम पर कर रहे खाना पूर्ति
तेंदूआ/करगीरोड-जूनापारा चैकी अंतर्गत एक युवक ने अपनी भाई की हत्या का आरोप अपने चाचा एवं उसके पुत्र के उपर लगाते हुऐ बिलासपुर आईजी से शिकायत किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मेरे भाई को मेरे ही परिवार के सदस्यो ने तड़पा तड़पा कर मार डाला। इधर भाई को मरे 1 महिने हो गया पुलिस सिर्फ बयान ही ले रही है।
आईजी को किऐ शिकायत में बताया गया है कि मेरा भाई सचितानंद राजूपत उम्र 20 वर्ष निवासी तेंदूआ (बंधियापारा), में ही रहकर पढ़ाई करने के साथ साथ सरकारी नौकरी का तैयारी कर रहा था, 12 सितबंर की रात को मेरे चाचा नारद राजपूत एवं उसके पुत्र गौरव राजपूत के द्वारा यह कहते हुऐ विवाद करने लगा कि तुम्हारे बाप हिस्से की जमीन मेंरे नाम पर कर दो नही तो जिंदा मार देगें। उसके बाद उसे ले जाकर उसके हाथ को धार-दार हथियार से काट दिया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज उनकी मौत को हुऐ महिने भर से समय हो गया मै बार-बार पुलिस की चैखट पर जाकर अपनी भाई के लिए इंसाफ का गुहार लगा रहा हूं लेकिन पुलिस जो है सिर्फ बयान ही ले रही है। पुलिस के इस रवैये से मैं बहुत ही ज्यादा परेशान हूॅ।
अस्पताल ले जाते समय हुआ मौत, पुलिस जांच में उलझी
युवक की मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से मौत होना बताया जा रहा है, युवक को घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस हत्या जैसे मामले में भी लापरवाही बरत कर सिर्फ बया नही दर्ज कर रहे है।
जूनापारा चैकी ने नही सुनी तो पहुचे आईजी के पास, कहा मेरे भाई के हत्यारो को जेल भेज दीजिऐ साहब
शिकायतकर्ता पुनानंद राजूपत पिता उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तेंदूआ (बंधियापारा), ने चूनापारा चैकी पर आरोप लगाया कि मैने चैकी पर 15 दिन पहले आवेदन दिया था और जांच कर दोषियो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया था, लेकिन आज सिर्फ हमे घुमाया जा रहा है, जबकि मेरे भाई के हाथ को धारदार हथियार से काटा गया है।
