
दिल्ली Justice Yashwant Verma Cash Scandal: सरकारी घर में लगी आग के बाद 4-5 बोरियों में जले हुए नोटों के बंडल मिलने के मामले में फंसे दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के चीफ जस्टिस यशवंत वर्मा की पहली प्रतिक्रिय़ा आ गई है। यशवंत वर्मा ने यहां अपने सरकारी आवास पर नोट बरामदगी विवाद में लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि उनके घर पर करोड़ों की नकदी मिली थी। जस्टिस वर्मा ने कहा कि उनके आवास पर नकदी मिलने के आरोप स्पष्ट रूप से उन्हें फंसाने और बदनाम करना प्रतीत होती है। उन्होंने इस पूरे मामले में साजिश करार दिया।
