More

    *घर में अकेली पाकर महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *घर में अकेली पाकर महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *आरोपी संतोष लहरे उम्र 43 साल निवासी खपरीटाड थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 354 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया*

    * महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 04.11.23 को सुबह अपने घर में अकेली थी तभी आरोपी संतोष लहरे उम्र 43 साल निवासी खपरीटाड थाना मुलमुला द्वारा बुरी नियत से पीडिता को बेईजत्ती करने की नियत से छेड़ छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो उसके परिजन आए तो आरोपी भाग गया, पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 291/23 धारा 354 भादवि कायम कर *विवेचना में लिया जाकर विवेचना दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया ।*

    आरोपी द्वारा घटना घटित कर सकुनत से फरार था, जिसका थाना मुलमुला पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    *विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपी संतोष लहरे अपने सकुनत पर है, जिसको घेराबंदी कर पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 21.11.2023 को विधिवत गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

    उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला, आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे, जितेंद्र कुर्रे एंव थाना मुलमुला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology