More

    *घर अंदर घुसकर महिला को अकेली पाकर छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *आरोपी गगन कुमार कुम्भकार उम्र 31 वर्ष साकिन मनका दाई मंदिर के पास अकलतरा थाना अकलतरा*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 454,354,354 (क), 354 (ख) भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

    *महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 11.01.2024 को शाम करीब 04.30 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ अकेली अपने घर मे सो रही थी उसी आरोपी गगन कुम्भकार जबरन प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर प्रार्थिया बेजत्ती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा, चिल्लाई तो भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 454, 354, 354 (क), 354 (ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान आरोपी गगन कुमार कुम्भकार उम्र 31 वर्ष साकिन मनका दाई मंदिर के पास अकलतरा थाना अकलतरा को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.01.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी सउनि अरूण कुमार सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे, विवेक ठाकुर, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology