
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/लोरमी = मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोयलारी में अंतिम दिन सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में महतारी वंदन योजना के आवेदन प्राप्त हुए साथ ही साथ आम जनता की समस्याओं का निराकरण भी किया गया सुशासन शिविर में सुपरवाइजर प्रभा साहू ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को समझाया व महतारी वंदन योजना के आवेदन सहित अन्य आवेदन शिविर में प्राप्त हुए कोयलारी ग्राम पंचायत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गणेशिया साहू, अनिता यादव , व आस पास के क्षेत्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिसमें प्रमिला सिंह, गायत्री तिवारी ,चमेली यादव, मंजू बघेल, लक्ष्मी, चंद्रकांता, एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका व आस पास के ग्रामीणों में शिविर में उपस्थित उपस्थित हुए।
