*ग्राम पंचायतों में 7 सितंबर को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के साथ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 7 सितंबर 2026 को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विकसित भारत जी रामजी योजना के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए क्यू आर कोड नवाचार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
रोजगार दिवस के अवसर पर आमजन को अधिकाधिक क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके माध्यम से योजनाओं एवं उनके अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होने तथा सूचनाओं के स्वप्रगटीकरण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण रोजगार सहायकों एवं हितग्राहियों के विचार एवं अनुभव भी साझा किए जाएंगे। इस अवसर पर पीएम आवास ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, हितग्राहियों को नियमानुसार राशि का त्वरित हस्तांतरण, लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने तथा आवास संबंधी समस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

