More

    *ग्राम निरजाम में पारंपरिक रूप से गजानन स्वामी की विसर्जन किया*


    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – ग्राम निरजाम में पारंपरिक रूप से गजानन स्वामी की विदाई की। ग्राम के सभी झाकियां शिव मंदिर चौक में इक्कठा हुआ। शिव मंदिर चौक से गजानन स्वामी की भजन गाते हुए कुआपार, स्कूलपारा होते हुए खुरपाट चौक पहुंचा वहां सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा गजानन स्वामी के सभी भक्तों को नींबू पानी पिलाया। भक्तजन भगवान की भक्ति में, मृदंग की धुन में झूमते हुए ठाकुरदेव चौक, महावीर चौक, दहियानपारा, बाड़ा (गौटियां के घर),डबरी तालाब पहुंचे। झांकी का जगह-जगह माता बहनों ने श्रीफल चढ़ाकर आरती किया। झाकियों का डबरीतालाब में सामूहिक आरती कर, गंगा मईया की पूजा अर्चना कर श्रीफल से भेट कर गजानन स्वामी को जयकार लगाते हुए विसर्जन किया। इस अवसर में गोवर्धन साहू, अमरचंद साहू, जितेंद्र साहू, उग्रराज साहू, केदार साहू, कौशल साहू, छोटेलाल निषाद,हरदेव साहू, अश्वनी साहू, हेतराम साहू, जेठूराम, फागुलाल, रोशन, देवलाल, विजय, अजीत, रवि साहू,अजय, नितेश, मुकेश मानिकपुरी, दिनेश साहू, हेमलाल , सुखनंदन साहू,राजू, सभी गणेश उत्सव समिति के सदस्यगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology