
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ग्राम देवरी महंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम स्मारक एवं प्रवेश द्वार तथा कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के बाजू में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलालेख पट्टिका स्थापित करने के लिए माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से अतिरिक्त कलेक्टर को डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा मांग पत्र का ज्ञापन दिया गया। ज्ञात हो कि ग्राम देवरी महंत मुंगेली से लोरमी रोड पर 6 किलोमीटर दूर स्थित है जहां एक ही गांव से 22-22 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए जिले में लगभग 36 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। देश के किसी अन्य गांवों से इतनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने की जानकारी नहीं है यह गांव जिला मुंगेली ही नहीं वरन देश का गौरव बढ़ाने वाला गौरव ग्राम है गौरव ग्राम देवरी महंत में इन महान सपूतों की याद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक एवं प्रवेश द्वार तथा मुंगेली नगर के कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के बाजू में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम शिलालेख पट्टिका स्थापित किया जाए यह जिला प्रदेश तथा देश में अलग पहचान स्थापित करेगा ऐसा करने से उन शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन देने के लिए संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर एवं सचिव एच आर भास्कर आदि उपस्थित रहे।
