
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली विद्यालय शासकीय हाई/मिडिल/प्राथमिक स्कूल संकुल केन्द्र नवागांव (घु) के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का क्षण है। स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 10वें साल शानदार व्यापार मेला, मुंगेली 2025 में आयोजित देशभक्ति आधारित कार्यक्रम “ऑपरेशन सिंदूर” में नन्हे शूरवीर बच्चों ने अद्भुत सौर्य पिरामिड-प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चों ने अपनी दमदार प्रस्तुति, अनुशासन, देशभक्ति और आत्मविश्वास से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
छोटे-छोटे वीरों की ऊर्जा, सौम्यता और जज़्बा देखकर हर किसी ने उनकी सराहना की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन को तैयार करने में शिक्षक श्री लखन कुर्रे श्री मीनदास पात्रे की मेहनत, मार्गदर्शन और रचनात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। समपूर्ण तैयारी प्राचार्य श्री मनीराम कुर्रे, प्रधान पाठक श्री तोप सिंह राजपूत सर ,श्रीमती सरोज बाला राय, श्रीमती सुरंजना आगरे,श्रीमती नैन्सी मसीह , श्री संतोष यादव सर की निगरानी में कराई गई।
विशेष योगदान
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाने हेतु प्राचार्य श्री मनीराम कुर्रे ,शिक्षक शिक्षिकाएं श्री ध्रुव सर ,श्रीमती गरिमा सोनी तथा अति सम्मानित सरपंच श्री नारायण साहू उपस्थित रहा, जिनके उत्साहवर्धन से बच्चों में और अधिक आत्मविश्वास आया।
विद्यालय के ये नन्हे सितारे, कल के उज्ज्वल भविष्य, अपनी प्रतिभा से निरंतर नई ऊँचाइयों को छूते रहें — इसी शुभकामना के साथ।
सभी बच्चों, अभिभावकों और सहयोगी शिक्षकों को हार्दिक बधाई! 🌟🇮🇳
