खैरा में त्रिमूर्ति दुर्गा उत्सव समिति की अनोखी पहल, 101 दीपों से साकार किया दीपो से मां लिख कर दिया आस्था का स्वरूप 🌺

नवरात्रि की सप्तमी पर दीपों से सजी मां की भव्य मां की आकृति ने श्रद्धालुओं का मोहा मन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरा में नवरात्रि पर्व के अवसर पर त्रिमूर्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सप्तमी के दिन अनोखे अंदाज में मां दुर्गा की आराधना की गई। समिति की इस विशेष पहल ने धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। यहां 101 दीपों से मां दुर्गा का स्वरूप तैयार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम खैरा का माहौल भक्तिमय नजर आया। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। 101 दीपों से सुसज्जित मां दुर्गा की आकर्षक आकृति ने आयोजन को विशेष बना दिया। दीपों की रोशनी से जगमगाता मां का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
त्रिमूर्ति दुर्गा उत्सव समिति की इस अनूठी प्रस्तुति ने न केवल धार्मिक आयोजन को खास बनाया, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश भी दिया। दीपों की जगमगाहट के बीच मां दुर्गा की आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
ग्राम खैरा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की चर्चा श्रद्धालुओं के बीच बनी रही। 101 दीपों से मां दुर्गा का स्वरूप तैयार करने की यह पहल नवरात्रि उत्सव के यादगार क्षणों में शामिल हो गई।
बिलासपुर ब्यूरो चीफ: मोहनीश सिंह राजपूत



