*खरीफ सीजन में किसानों को राहत:*
*जिले में 19 हजार 419 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का भंडारण, 67.5 प्रतिशत खाद का वितरण पूर्ण*
*6 हजार 359.61 मीट्रिक टन उर्वरक समितियों में उपलब्ध*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार प्रभावी व्यवस्था की गई है। जिले में वर्तमान में 19 हजार 419 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में सफलता मिली है। अब तक जिले में उपलब्ध उर्वरक का 67.5 प्रतिशत से अधिक किसानों को वितरित किया जा चुका है। वर्तमान में 06 हजार 359.61 मीट्रिक टन उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक शेष है, जिसे किसानों की मांग और आवश्यकता के अनुसार लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पर कार्रवाई भी की जा रही है।
कृषि विभाग श्री उप संचालक श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि जिले में उर्वरकों की नियमित निगरानी की जा रही है। भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराकर बेहतर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।
