➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेश बाज’’ चलायी जाकर अवैध नशीले पदार्थ बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी*
➡ *आरोपी गोविंद को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखते हुये किया गया गिरफ्तार*
➡ *आरोपी के कब्जे से 1170 रूपये, लाइनिंगदार कागज में लाइन खींचकर अंक में लिखा दो सट्टा-पट्टी एवं एक इस्तेमाली डाटपेन को किया गया जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस द्वारा दिनांक 05.05.2025 को देहात भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बड़े जल्ली बलवीर सोनवानी के दुकान के पास 01 व्यक्ति कागज में अंकों पर पैसों का हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस द्वारा गवाहों के साथ रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम बड़े जल्ली बलवीर सोनवानी के दुकान के पस एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम गोविंद सोनवानी पिता भोजराम सोनवानी उम्र 32 वर्ष साकिन बड़े जल्ली थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली का होना बताया जिसके कब्जे से 1170 रूपये, दो लाईनिंगदार कागज में अंक दर्शित लिखा सट्टा-पट्टी एवं इस्तेमाली पेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सेतगंगा-फास्टरपुर, सउनि. विजय बंजारा, प्रआर. मनोज साहू, आरक्षक मुकेश ठाकुर एवं बुंदेल पटेल की अहम भूमिका रही।
