कोदवा कला में सुवा नृत्य प्रतियोगिता ने मोहा सबका मन, सांस्कृतिक धरोहर ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

कोदवा कला में सुवा नृत्य प्रतियोगिता ने मोहा सबका मन, सांस्कृतिक धरोहर ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

0.हमारी संस्कृति हमें आपस में जोड़कर रखती है, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी – अश्वनी यदु।

0.आज की जेन-जी पीढ़ी का संस्कृति के प्रति लगाव सुखद संकेत, धरोहरों को प्रदर्शित नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों को किताबों में पढ़नी पड़ेगी संस्कृति की कहानी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/दामापुर:- छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम कोदवा कला में महावीर लक्ष्मी समिति के युवाओं द्वारा भव्य सुवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में क्षेत्र की छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों की धुन पर थिरकते कदमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस वर्ष दामापुर क्षेत्र में सुवा नृत्य की विशेष धूम देखने को मिली गांव-गांव में बच्चियां और महिलाएं पारंपरिक सुवा नृत्य करती नजर आईं कई वर्षों बाद क्षेत्र में लोक संस्कृति के प्रति ऐसा उत्साह देखने को मिला महावीर लक्ष्मी समिति कोदवा कला के युवाओं ने बैठक कर सुवा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया जिसकी ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों ने भी सराहना की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने कहा कि कोदवा कला में सुवा नृत्य प्रतियोगिता का शानदार आयोजन और इसे देखने उमड़ी अपार भीड़ इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति कितनी अद्भुत और समृद्ध है हमारी संस्कृति हमें आपस में जोड़कर रखती है और हृदय में उतरकर मन को प्रसन्न कर देती है उन्होंने कहा कि कोदवा कला गोबर्रा एवं आसपास के गांवों की नन्हीं बच्चियों और बुजुर्ग महिलाओं ने जब पारंपरिक सुवा नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरे वातावरण में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू बिखर गई आज की जेन-जी पीढ़ी का अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरा लगाव बेहद सुखद संकेत है ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं अश्वनी यदु ने कहा कि यदि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रदर्शित कर उन्हें सहेजने का प्रयास नहीं करेंगे तो आने वाले समय में हमारी संस्कृति विलुप्त हो सकती है जिस तरह आज विलुप्त हो चुके जीव-जंतुओं के बारे में हम किताबों में पढ़ते हैं उसी तरह कहीं ऐसा न हो कि आने वाली पीढ़ियों को हमारी समृद्ध संस्कृति के बारे में भी केवल किताबों में पढ़ना पड़े। इसलिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए उन्होंने महावीर लक्ष्मी समिति के सभी युवाओं का इस शानदार आयोजन एवं समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए आभार व्यक्त किया वहीं ग्राम कोदवा कला के सरपंच संतोष ध्रुवे ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव और आसपास की नन्हीं बच्चियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलता है। साथ ही उन्हें अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है महिलाओं और अभिभावकों को भी अपने बच्चों की प्रतिभा देखने का मौका मिलता है कार्यक्रम में जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु, ग्राम पंचायत कोदवा कला के सरपंच संतोष ध्रुवे, पूर्व सरपंच राकेश सिंगरौल, उपसरपंच अशोक सिंगरौल, राजेश, दीपक महाराज, दीपक सिंगरौल, रज्जू, विमल, दिनेश, मुकेश, दुर्गेश, मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत कोदवा कला के उपसरपंच अशोक सिंगरौल ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं आयोजन में शामिल प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

————————–

Trending News

Technology