कोटा ब्लॉक के जल्दापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

कोटा ब्लॉक के जल्दापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत अमागोहन-खोंगसरा के आश्रित ग्राम जल्दापारा से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक जल्दापारा गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। युवक की पहचान भोलू, पिता सोनू के रूप में हुई है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल युवक की मौत से परिजनों और गांव में शोक की लहर है।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ – मोहनीश सिंह राजपूत

Trending News

Technology