*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान*

मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर:-, छत्तीसगढ़ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
श्री साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती सावित्री ठाकुर के साथ सकरी के पुराना बाजारपारा में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात श्री साहू ने बिलासपुर के तिफरा स्थित सिद्धपीठ माँ काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर विशेष आराधना एवं महाआरती में सहभागिता की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित किया गया। श्री साहू ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति, आत्मनिर्भरता एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इसी क्रम में श्री साहू ने तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान में श्रीमती सावित्री ठाकुर के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी आधारित विकास को समर्पित रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
