*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर स्थित निज कार्यालय के जनदर्शन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित-विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं,जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष जोर*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
जनदर्शन के दौरान श्री साहू से मिलने पहुंचे क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम की खुशी साझा की। इस अवसर पर श्री साहू ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। श्री साहू ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
