
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में कांग्रेस का लगातार बैठकों का दौर जारी है वही शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस पंडरिया द्वारा बैठक आहुति की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी वरिष्ट नेताओ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे नीलकंठ बैठक में पहुँच वरिष्ठजनों से भेंट कर आशीर्वाद लिया व सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पंडरिया का हर एक किसान हर कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है मैं सिर्फ आप लोगो का सेवक हूँ वहीं बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालजी चंद्रवंशी ने कहा कांग्रेस हमेशा से किसानों की चिंता करती है कांग्रेस ने फिर से किसानों की सेवा करने पंडरिया विधानसभा से किसान पुत्र नीलकंठ चन्द्रवंशी को प्रत्याशी बनाया है हम सब आज इस बैठक के माध्यम से संकल्प लेते है नीलकंठ को अधिक से अधिक मत दिलाकर इन्हें विधानसभा तक पहुँचाना है व फिर से भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लाना है।
—————————————-
