काला दिवस पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
काला दिवस पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अकलतरा के शास्त्री चौक में काला दिवस मनाते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और संबंधित कार्रवाई के खिलाफ अपनी आपत्ति जताई।



