More

    *कार्यकर्ताओं के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है:- भावना बोहरा*

    0.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार का लक्ष्य हम सभी कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से जरुर पूरा होगा:- विजय शर्मा

    0.हम भाजपा कार्यकर्ता, संगठन, संस्कार और समर्पण में विश्वास करते हैं:- संतोष पाण्डेय

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है एक ओर जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस अभी भी 5 सीटों पर प्रत्याशी के लिए मंथन कर रही है आज इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प किया तो वहीं पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय,पंडरिया विधायक भावना बोहरा,जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित वरिष्ठ नेता और पदाधिकरी व कार्यकर्ता उपस्थित थे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ जिस कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस रहा था उससे जनता भलीभांति परिचित थी और विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार से इसका जवाब दिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय किया आज महज 100 दिनों के अन्दर छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं वो छत्तीसगढ़ में फिर से खुशहाली और जनता की समृद्धि के लिए नए अवसर लेकर आएगा सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनांदगांव के विकास और जन सुविधा के लिए कई विकास कार्यों की सौगात दी है आवास योजना,उज्ज्वला योजना, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के साथ ही वन्दे भारत एक्सप्रेस, डोंगरगढ़ मंदिर को प्रसाद योजना के तहत शामिल करना,छत्तीसगढ़ का पहला दिव्यांगजन कौशल केंद्र के साथ ही सड़कों का जाल बिछाने का ऐतिहासिक कार्य किया है नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा का कमल आप सभी कार्यकर्ताओं की वजह से खिलेगा इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जो मूलभूत शक्ति हैबवो उसका कार्यकर्ता है आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य,सहयोग,समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें एक मंत्र दिया राष्ट्र प्रथम, हमने उस मूल मंत्र के साथ देश और देशवासियों की सेवा का संकल्प किया आज उसी संकल्प से देश की जनता और प्रभु श्रीराम ने हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य दिया है और आने वाले समय में भी हमें अपने इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ना है और जून को छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के साथ ही देशभर में 400 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत का परचम पूरे देश में लहराना है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये भारत की परिकल्पना के साथ देश को सुपरपावर बनाना चाहते है प्रधानमंत्री जी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि राममंदिर धारा 370 व 35ए को खत्म करने और कोरोना काल मे 80 करोड़ देशवासियों को निशुल्क खाद्यान्न और सभी देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने जैसे ऐतिहासिक कार्यों को जनता नहीं भूली है और इसलिए इस बार और भी प्रचंड मतों के साथ नरेंद्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमन्त्री बनाने का संकल्प कर चुकी है भावना बोहरा ने आगे कहा की महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किया गया और प्रतिमाह 12 हजार की आर्थिक सहयता देने की घोषणा महिला सशक्तिकरण के पथ में ऐतिहासिक निर्णय है महज 100 दिनों के भीतर किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस 3100 रुपए में धान खरीदी तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा देने की बात हो या पांच वर्ष तक आवास के लिए तरसने वाले 18 लाख परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने की बात हो भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है और आने वाले समय में अपने हर वादों को जरुर पूरा करेगी। हमारे पंडरिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य किया जनता के घरों तक जाकर प्रचार किया भाजपा की रीती नीति से जन-जन को अवगत कराया उसके परिणाम स्वरुप हमने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की एक बार पुनः उसी उत्साह, जोश व जूनून के साथ मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूँ कि मोदी जी के विकास पथ में हम सभी अग्रसर होकर जन-जन के घरों तक पहुंचे केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं घोषणाओं की जानकारी उनसे साझा करें और प्रभु श्रीराम का नाम लेकर भाजपा की जीत का शंखनाद करें।

    —————————————-

    Trending News

    Technology