
बिलासपुर-8 मई को दोपहर 12 .00 बजे से शाम 4.00 बजे तक तुलसी भवन , ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बहतराई में लोकसभा प्रत्याशी भाई देवेंद्र यादव जी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कोटा,बेलतरा, तखतपुर, मस्तूरी, बिल्हा मुंगेली ,लोरमी और बिलासपुर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओ से भेंट-मुलाकात करेंगे ।
साथ ही आप सभी सुरुचि भोज में सादर आमंत्रित है
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सभी कांग्रेसजनों से अपील करते हुए आमंत्रित किया है कि 8 मई को लोकसभा प्रत्याशी भाई देवेंद्र यादव जी की भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हो ,
साथ ही
विधायकगण,महापौर पूर्व सांसद,पूर्व विधायक प्रदेश पदाधिकारी,नगर निगम सभापति,सभी नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य,ज़िला पंचायत ,पार्षदगण,पूर्व एल्डरमैन, निर्वचित जन प्रतिनिधि,जनपद पंचायत ,नगर पंचायत के सभी पदाधिकारीगण, सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई ,आईटी सेल-सोशल मीडिया,सभी अनुषांगिक संगठन,मोर्चा, विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित सभी ज़ोन, सेक्टर,बूथ, के पदाधिकारी,कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर
