*कवर्धा हादसे में बढ़कर 19 हुई मृतकों की संख्या… जानिए CM साय ने क्या कहा पढ़िये पूरी खबर*

हिमांशु सिंह ठाकुर कवर्धा ।। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकर थाना क्षेत्र में बाहपानी गांव के पास पिकअप वाहन पलटने से करने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। बताया जा रहा है कि इस आव्हान में कुल 22 मजदूर सवार थे जो की तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे।  कहा जा रहा है कि पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह घटना हुई है।

इस बड़ी घटना पर दुख जताते हुए छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साईं ने कहा है कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

कवर्धा हादसे के मृतकों के नाम

मिला बाई (48) पति बंजारी

टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह

सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड

जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड

मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी

झंगलो बाई (62) पति धनीराम

सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड

किरण (15) पिता शिवनाथ

पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड

धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड

शांति बाई (35) पति शिवनाथ

प्यारी बाई (40) पति फूलचंद

सोनम बाई (16) पिता फूलचंद

विस्मत बाई (45)

लीला बाई (35) पति मानसिंह

परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र

भारती (13) पिता मानसिंह

सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

Trending News

Technology