*देश के विभाजन में लाखों लोगों ने गंवाई जान, विभाजन मानवीय इतिहास की बहुत बड़ा त्रासदी थी : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*
*विभाजन ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया व्यर्थ, भविष्य में विभाजनकारी ताकतों से रहना है सतर्क : उपमुख्यमंत्री श्री साव*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में कहा कि, देश का विभाजन मानवीय इतिहास का बहुत बड़ा त्रासदी था। इसमें लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि, जो समाज और देश इतिहास से सबक नहीं लेता है, उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। विभाजन के समय लोगों ने जो दर्द और तकलीफ सही है, वो मंजर रूह कंपा देती है। इसलिए इसको याद कर सबक लेकर आगे बढ़ना है, ये कार्यक्रम का उद्देश्य है। ये आजादी खैरात में नहीं मिली। लाखों लोगों की बलिदान के बाद आजादी मिली है। लेकिन विभाजन ने उनके त्याग और तप को व्यर्थ कर दिया।
श्री साव ने बताया कि, आजादी के पहले देशवासियों ने 14 अगस्त को विभाजन का दंश झेला है। लार्ड माउंटबेटन ने 31 दिसंबर 1947 को सत्ता के हस्तांतरण को मंजूरी लेकर भारत आए, और 2 जून को हुई बैठक में देश के विभाजन के मसौदा पर विचार हुआ। देश के विभाजन को पृष्ठभूमि व्यक्तिगत स्वार्थ और सत्ता लोलुपता के कारण बनी। सांप्रदायिक पार्टी मुस्लिम लीग और जिन्ना के कारण देश की एकता और अखंडता पर चोट पहुंचाई। देश दो हिस्सों में बंट गई। ये देश के लिए पीड़ादायक बात है। आज भी समाज के अंदर एकता और अखंडता पर चोट पहुंचाने वाली ताकते मौजूद है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि, उपमुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर चौक में मशाल प्रज्ज्वलन एवं विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कोरबा विधायक और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि, देश को आजाद हुए 78 वर्ष हो चुका है। देश के विभाजन में लाखों परिवारों ने अपना घर छोड़ा। कई तकलीफों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने 2021 में विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का एलान किया था। ये देश की एकता और अखंडता के लिए बड़ा कदम था। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
संगोष्ठी में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला भाजपा प्रभारी गोपाल साहू जी, कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी जी, हितानंदा अग्रवाल जी, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य योगेश शर्मा जी, आलोक सिंह जी, प्रशांत सिंह ठाकुर जी, संतोष देवांगन जी, आरएसएस के जुड़ावन सिंह ठाकुर जी, रेखचंद अग्रवाल जी, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
…… ….
