🟦 “उजियारा अभियान” : नशे के अवैध कारोबार पर कांकेर पुलिस की सख्त कार्रवाई।
🟦 32 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 178.100 किलोग्राम गांजा, 565 नशीली टैबलेट एवं 121 नशीली सिरप का विधिवत नष्टीकरण।
🟦 ₹83.40 लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को भस्मीकरण संयंत्र में किया गया नष्ट।

कांकेर/माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में जिला स्तरीय नष्टीकरण समिति की निगरानी में दिनांक 03.09.2026 को ग्राम रायकोट, जिला बस्तर स्थित भस्मीकरण संयंत्र में यह कार्यवाही संपन्न हुई।
🔳 पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में गठित समिति की निगरानी में जब्त मादक पदार्थों की तौल, पंचनामा एवं आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार पूर्णतः नष्ट किया गया।
🔳 “उजियारा अभियान” के तहत कांकेर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशे की उपलब्धता रोकने एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कांकेर पुलिस प्रतिबद्ध है।
