आस्था को फिर मिला सम्मान – चोरी हुए 1945 के कलश की जगह मंदिर में लगा नया कलश

 आस्था को फिर मिला सम्मान – चोरी हुए 1945 के कलश की जगह मंदिर में लगा नया कलश
* सतनाम मंदिर पचरी – भारत का पांचवा सतनाम तीर्थ स्थल, फिर गूंजेगा भजन-कीर्तन*
* अकलतरा पुलिस द्वारा मंदिर को सप्रेम भेंट – नया कलश एवं साउंड सिस्टम*
* जिला जांजगीर चाँपा पुलिस की मानवीय एवं सराहनीय पहल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत *ग्राम पचरी में स्थित सतनाम मंदिर भारत का पांचवा सतनाम तीर्थ स्थल है*, जो सतनाम समाज का प्रमुख आस्था का केन्द्र है। इस मंदिर के गुंबज में लगा कलश *वर्ष 1945 में* स्थापित किया गया था, जिसकी चोरी हो जाने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपी को *दिनांक 10.11.2026 को ग्राम पचरी में घेराबंदी कर पकड़ा गया*, जो मंदिर के गुंबज कलश को खण्डित कर उसका आकार परिवर्तित करना पाया गया, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा चुका है।

* मंदिर की मौलिक रूप को सुदृढ़ करने पुलिस की पहल :-*

उक्त मंदिर की प्रसिद्धि एवं सामाजिक व धार्मिक आस्था को दृष्टिगत रखते हुये मंदिर की मौलिक रूप को सुदृढ़ करने के लिये *श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *डॉ. युलैण्डन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में एवं *डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनुविभागीय अधि. पुलिस अकलतरा* के पर्यवेक्षण में *निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी अकलतरा* द्वारा मंदिर के गुंबज हेतु *नये कलश एवं भजन कीर्तन उपदेश हेतु साउंड सिस्टम एम्पलीफायर सहित सप्रेम भेंट* ग्राम पचरी सतनाम मंदिर के *राजमहंत श्री किर्तनलाल भारद्वाज* को किया गया।

* इस दौरान उपस्थित गणमान्य :-*

श्री सुनील भारद्वाज मेला समिति पचरी धाम, श्री निक्कू कुमार पटेल अध्यक्ष, श्री सुरेन्द्र लहरे संयोजक, श्री सूरज भारती सलाहकार व प्रवक्ता, स्वर्ण पाटले ग्राम पचरी, श्री सुरेश भारद्वाज, महेश केशकर एवं डॉक्टर अम्बेडकर युवा संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंदिर से संबंधित संसाधन का सप्रेम भेंट उपहार के प्रति सतनाम मंदिर के पदाधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने *आभार व्यक्त किया।*

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जनसेवा एवं आस्था के सम्मान की यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

Trending News

Technology