More

    *आज हमारे पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली जिला की महत्वपूर्ण बैठक हमारे गृह ग्राम डिंडोल में संपन्न हुई।*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप साहू जी, जिला संयोजक श्री अशोक राजपूत जी एवं सह-संयोजक श्री कमल नारायण साहू जी तथा श्री मनोज कश्यप जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
    आप सभी के अनुभव, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना से संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी।

    ग्राम लिमहा निवासी पूर्व सैनिक संदीप कुमार साहू को भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दिया गया है। भारतीय थल सेना के कोर ऑफ सिग्नल्स से सेवानिवृत्त होने के पश्चात क्षेत्र में लगातार उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और लगातार युवाओं को उनके द्वारा सेना और सुरक्षा बलों में जाने के लिए दिए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण और युवाओं के बीच स्कूल और कालेजों में लगातार जाकर युवाओं को कैरियर के प्रति जागरूक करने और सामाजिक जागरूकता लाने के उनके कार्यों की वजह से भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया है

    💐 आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💐

    पूर्व सैनिक – राष्ट्र की शान, संगठन की पहचान।

    Trending News

    Technology