More

    ** आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा फोर्स के साथ अलग-अलग क्षेत्र में किया गया पैदल मार्च**

    ** अचार संहिता के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने किया गया पैदल मार्च
    ** पैदल मार्च करने का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव तथा अपराधिक तत्व को हतोत्साहित करना


    आशीष कश्यप बिलासपुर:-जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारी को आगामी विधानसभा चुनाव तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अपराधी घटनाओं को रोकने तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने तथा अपराधिक तत्वों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लोकल पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में

    आजअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में थाना सरकंडा,सिविल लाइन, तोरवा,तारबाहर से अलग-अलग टीम थाना क्षेत्र में पैदल

    मार्च पर निकली थी टीम के द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा क्षेत्र में आने वाले पोलिंग बूथ के आसपास वाले एरिया में पैदल मार्च किया गया पैदल मार्च करने से आम जनों में शांति का माहौल व्याप्त हुआ तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के संबंध में मैसेज दिया गया।

    Trending News

    Technology