*आकाशदीप सिंह हत्या मामले में एक अन्य आरोपी काबू*
*– थाना जाखल पुलिस अब तक 8 आरोपियों को कर चुकी है काबू*

जाखल,:-थाना जाखल पुलिस ने आकाशदीप सिंह हत्या मामले में कार्रवाई करते हुए ढाणी बबनपुर निवासी गुरजीत सिंह उर्फ जीती पुत्र बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस इस मामले में 7 आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता मुस्साखेड़ा निवासी हैप्पी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 अगस्त 2025 को उसके चचेरे भाई आकाशदीप सिंह को कुछ युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर गांव रूपांवाली ले गए, जहां उसके साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने उसे रूपांवाली-घासवा रोड पर घायल अवस्था में फेंक दिया।
उन्होंने बताया कि घायल आकाशदीप सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना जाखल में अभियोग संख्या 106 दिनांक 11 अगस्त 2025 धारा 103(1), 140(1), 190, 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।
